जिम आने का वादा,परिवार को हौसला...'मोहम्मद दीपक' से राहुल गांधी ने की मुलाकात, खुद कैमरे पर बताया अंदर क्या क्या हुई बात
Rahul Gandhi meets Deepak: कोटद्वार में इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले दीपक कुमार ने दिल्ली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की. राहुल गांधी ने न सिर्फ दीपक की हिम्मत बढ़ाई बल्कि उनके जिम की मेंबरशिप लेने का वादा भी किया. जानिए उस दिन की पूरी कहानी और दीपक का अब क्या कहना है.
ADVERTISEMENT

Mohammad Deepak meets Rahul Gandhi
Mohammad Deepak meets Rahul Gandhi: उत्तराखंड के कोटद्वार के रहने वाले दीपक कुमार, जो पिछले कुछ दिनों से अपने 'मोहम्मद दीपक' वाले बयान को लेकर चर्चा में थे, उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की है. दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें और उनके परिवार को दिल्ली बुलाया था. इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने दीपक के साहस की तारीफ की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्होंने जो किया वह पूरी तरह सही था. दीपक का कहना है कि इस मुलाकात से उन्हें और उनके परिवार को बहुत तसल्ली मिली है.