'बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती है लड़कियां', उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति का वीडियो वायरल हुआ तो गरमाई राजनीति

Giridhari Lal Sahu Video Viral: उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का 'बिहार में 20–25 हजार में लड़कियां मिल जाती हैं' वाला बयान वायरल होने के बाद सियासी बवाल मच गया है. RJD और कांग्रेस ने इसे बिहार की महिलाओं का अपमान बताते हुए पीएम मोदी और अमित शाह से जवाब मांगा है. पहले से विवादों में रहे गिरधारी लाल साहू ने अब वीडियो जारी कर सफाई दी है. जानिए पूरा मामला, वायरल वीडियो, विपक्ष का हमला और पुराना विवाद.

ADVERTISEMENT

Giridhari Lal Sahu Video Viral
Giridhari Lal Sahu Video Viral
google news

उत्तराखंड से एक ऐसा विवादित मामला सामने आया है जिसने उत्तराखंड के साथ-साथ बिहार की राजनीति को भी गरमा दिया है. उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो साफ कह रहे है कि बिहार में 20-25 हजार में लड़कियां मिल जाती है. इस वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है, क्योंकि एक अंकिता भंडारी का मामले में सरकार घिरी हुई है तो दूसरी तरफ इस बयान के बाद सियासी गलियारों की हलचल तेज हो गई है.