ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में घर बनाने के लिए CM धामी से मांगी जमीन, अब मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा जवाब
ऋषभ पंत उत्तराखंड में अपना घर बनाने के लिए जमीन खरीदना चाहते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी थी. पंत ने बताया कि वह तीन साल से जमीन तलाश रहे हैं. अब सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश देकर पंत से संपर्क करने और नियमों के तहत हरसंभव मदद का भरोसा दिया है.
ADVERTISEMENT

rishabh pant
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में अपना घर बनाना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी थी. अब सीएम धामी ने पंत की अपील पर जवाब दिया है और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश देने की बात कही है.
