बिना वर्दी के आए, गाली-गलौच की, फोन छीने…चमोली के पूर्व प्रधान बलवंत सिंह की हरियाणा पुलिस हिरासत में मौत, परिवार ने लागए ये गंभीर आरोप
Uttarakhand news: उत्तराखंड के चमोली से हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए 65 वर्षीय बलवंत सिंह पंवार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गाली-गलौज की और बिना सूचना दिए उन्हें उठा ले गई, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Balwant Singh Panwar case: रविवार का दिन था. जोशीमठ ब्लॉक के मोल्टा गांव में 65 वर्षीय बलवंत सिंह पंवार अपने रोजमर्रा के काम में लगे थे. इसी बीच सुबह उनके घर कुछ लोग पहुंचे और उनसे पूछताछ करने लगे. पूछताछ कर रहे इन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि वे हरियाणा के रोहतक जिले से आए हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी सादे कपड़ों में थे. आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने परिवार के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच भी की. इसके बाद वे बलवंत सिंह को अपने साथ रोहतक ले जाने लगे. दावा है कि रास्ते में कर्णप्रयाग के पास उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत बिगड़ने पर उन्हें उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद ही उनकी मौत हो गई. अब इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. आखिर क्या है पूरा मामला? आइए विस्तार से समझते हैं.