मुस्लिम युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी बोला- मंदिर के बगल में पढ़ रहा था नमाज 

Rudrapur Viral Video: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नमाज पढ़ रहे एक मुस्लिम युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है. अटरिया मंदिर के पास हुई इस घटना में आरोपी अरविंद शर्मा पर मारपीट का आरोप है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानें मामले की पूरा कहानी.

ADVERTISEMENT

Rudrapur Viral Video
Rudrapur Viral Video
google news

मुस्लिम समुदाय के लिए उनका सबसे पवित्र रमजान का महीना शुरु हो गया है और इस दौरान वे अपने खुदा के इबादत के लिए नमाज अदा करते है. लेकिन उत्तराखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को नमाज पढ़ना भारी पड़ गया है. मिली जानकारी के मुताबिक एक मुस्लिम युवक मंदिर के पास नमाज पढ़ रहा था, जो कि मंदिर के प्रबंधक को नागवार गुजरी. फिर मंदिर प्रबंधक ने युवक की जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पीड़ित युवक ने थाने में जाकर मामला दर्ज कराया है. आइए विस्तार से जानते है क्या है पूरा मामला और वायरल वीडियो की इनसाइड स्टोरी.