कौन हैं कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़, जिनके बेटे ने 1500 रुपये देकर खुद पर करवाया हमला, अब पिता ने मांगी मांफी
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे और पार्षद सौरभ बेहड़ पर हुए जानलेवा हमले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया कि ये हमला किसी रंजिश नहीं थी सौरभ ने ये साजिश खुद रची थी. अब पुलिस ने मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

कौन हैं तिलक राज बेहड़?
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में बीते दिनों कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे और पार्षद सौरभ बेहड़ पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि सौरभ पर ये हमला किसी रंजिश की वजह से नहीं हुई थी. ये सौरभ खुद की एक सोची समझी साजिश थी. उसने खुद ही अपने ऊपर हमला करवाया था. पुलिस ने अब इस मामले में अवैध हथियारों के साथ तीन हमलावरों और मुख्य साजिशकर्ता इंदर नारंग को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, सौरभ के पिता और कांग्रेस के विधायक तिलक राज ने बेटे की इस करतूत के लिए मांफी मांगी है और कहा कि बेटे के दोषी पाए जाने पर उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए.