सेलाकुई में श्रमिक आंदोलन के हिंसक होने पर बड़ा एक्शन… पुलिस ने चलाया ऑपरेशन प्रहार, 600 अज्ञात पर केस दर्ज, इलाके में धारा 163 लागू
Selakui Sidcul Update Protest : देहरादून के सेलाकुई और सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पुलिस ने 600 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर पूरे इलाके में धारा 163 लागू कर दी है. भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती के बीच अब उपद्रवियों की पहचान कर लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं.
ADVERTISEMENT

सेलाकुई में हुई हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Sidcul Workers Protest: देहरादून के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा श्रमिकों का आंदोलन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रव, पुलिस और फैक्ट्री परिसर पर भारी पथराव करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही अब पुलिस ने सेलाकुई और सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इलाके में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है. ऐसे में अब पूरा इलाक छावनी में तबदील हो गया है.