उत्तराखंड में उफान पर नदियां, सितारगंज में बेगुल नदी का तांडव, आशियाने बचाने में खुद जुटे ग्रामीण

उत्तराखंड के सितारगंज में सितंबर की बारिश से बेगुल नदी उफान पर है और लगातार हो रहे भूमि कटाव के चलते कई घर खतरे में पड़ गए हैं. प्रशासनिक मदद न मिलने से चिंतित ग्रामीण अपने आशियाने और सामान को बचाने के लिए खुद ही राहत-बचाव के काम में जुट गए हैं.

ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में बाढ़
उत्तराखंड में बाढ़
Google CTA

सितंबर का महीना जाते-जाते भी उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर नहीं लाया है. सूबे के कई इलाकों में थम-थमकर हो रही मूसलाधार बारिश ने अब तबाही का रूप लेना शुरू कर दिया है. सबसे डरावना मंजर ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज से सामने आ रहा है, जहां बेगुल नदी के उफान ने दर्जनों परिवारों की नींद उड़ा दी है.