फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी ने Mercedes का मीटर दिखाकर कहा-'17 से 5 हुआ माइलेज', इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर उठाए सवाल

Sourav Joshi Mercedes Viral Video: यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया कि उनकी करोड़ों रुपये की Mercedes का माइलेज अचानक 17 से 5 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच गया. उन्होंने E20 पेट्रोल को इसकी वजह बताया, लेकिन मर्सिडीज-बेंज इंडिया के सीईओ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस दावे पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है.

ADVERTISEMENT

Sourav Joshi Mercedes Viral Video
Sourav Joshi Mercedes Viral Video
Google CTA

Sourav Joshi Mercedes Viral Video: फेमस यूट्यूबर में सौरव जोशी एक वीडियो की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में वे अपनी करोड़ों रुपये की मर्सिडीज-बेंज के माइलेज को लेकर बात कर कर रहे हैं. सौरव ने अपने वीडियो में कैमरे के सामने मर्सिडीज-बेंज एसयूवी के डैशबोर्ड के आंकड़े दिखाते दावा किया कि उनकी इस महंगी गाड़ी का माइलेज अचानक से बेहद कम हो गया है. वीडियो में इसके लिए उन्होंने देश में मिलने वाले इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को जिम्मेदार माना है.