Sourav Joshi Wedding: कौन हैं सौरव जाेशी की पत्नी अवंतिका भट्ट, शादी के बाद इंटरनेट पर छाई जिनकी तस्वीरें

भारत के मशहूर व्लॉगर सौरव जोशी की शादी का सस्पेंस आखिर खत्म हो गया है. उन्होंने अवंतिका भट्ट के साथ सात फेरे ले लिए हैं. इसके साथ ही अब अवंतिका का फेस रिवील हो गया है. बता दें कि लंबे समय से फैंस उनकी होने वाली दुल्हन का चेहरा देखने का इंतजार कर रहे थे. इस बीच अब सौरव जोशी ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इनमें हजारों कमेंट्स और मिलियंस व्यूज आ रहें हैं.

ADVERTISEMENT

Sourav Joshi Wife
Sourav Joshi की दुल्हन अवंतिका भट्ट कौन हैं?  फोटों-instagram/souravjoshivlog
google news

Sourav Joshi Wedding: भारत के फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अवंतिका भट्ट के साथ सात फेरे लिए हैं. कई महीनों से उनकी शादी को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. अपने व्लॉग्स में वो अक्सर अवंतिका को दिखाते थे लेकिन उनका चेहरा हमेशा मास्क से ढका रहता था. ऐसे में फैंस लगातार सौरव की होने वाली पत्नी का चेहरा दिखाने की मांग कर रहे थे. अब आखिरकार अवंतिका ने अपना चेहरा दिखा ही दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.