टिहरी: सरकारी दावों के बीच जंगलों में सड़ रही कई टन ऊन, आखिर भेड़ पालकों की मेहनत का ये हाल क्यों? जानिए क्या है पूरा मामला

Tehri Garhwal News: टिहरी के भिलंगना क्षेत्र में भेड़ पालकों की मेहनत पर पानी फिर रहा है. पिछले तीन सालों से ऊन का कोई खरीदार न मिलने के कारण टन भर ऊन जंगलों में सड़ने को मजबूर है. हालांकि, प्रशासन की नई मशीनों और प्रसंस्करण वाली योजना से अब उम्मीद जगी है.

ADVERTISEMENT

स्वरोजगार के दावों के बीच जंगलों में सड़ रही ऊन
स्वरोजगार के दावों के बीच जंगलों में सड़ रही ऊन
Google CTA

Uttarakhand Bhed Palan News: उत्तराखंड सरकार एक तरफ ग्रामीण इलाकों में पशुपालन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है. वहीं दूसरी तरफ टिहरी के सीमांत भिलंगना क्षेत्र से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है. यहां भेड़ पालकों की कड़ी मेहनत से तैयार होने वाली ऊन को बेचने के लिए बीते तीन वर्षों से कोई खरीदार नहीं मिल रहा है. सही बाजार न मिलने के कारण ग्रामीणों द्वारा निकाली गई कई टन ऊन अब जंगलों में सड़ने को मजबूर है.