टिहरी गढ़वाल: गूलर पुल के पास बस हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों की पहचान हुई, जानें कौन कहां का रहने वाला था?

Tehri bus hadsa: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में गूलर पुल के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में जान गंवाने वाले सभी 9 लोगों के नाम सामने आ गए हैं. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मृतकों के साथ 25 घायलों की सूची भी जारी की है. देखिए हादसे में जान गंवाने और घायल हुए लोगों के नाम और पते.

ADVERTISEMENT

टिहरी बस हादसे में मरने वालों के नाम आए सामने
टिहरी बस हादसे में मरने वालों के नाम आए सामने
Google CTA

Tehri Bus Accident: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में गूलर पुल के पास हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले सभी 9 लोगों की पहचान सामने आ गई है. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की 17 नवंबर 2026 की अपडेटेड रिपोर्ट में मृतकों के नाम और घायलों की पूरी सूची जारी की गई है. हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं.

टिहरी गढ़वाल में ऋषिकेश-कीर्तिनगर मोटर मार्ग पर गूलर पुल के पास हुए बस हादसे में मृतकों की पहचान सामने आ गई है. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी आधिकारिक एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) में 9 मृतकों के नाम दर्ज हैं. इनमें बस चालक और परिचालक भी शामिल हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, 17 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे हरिद्वार से चमोली जा रही बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गिर गई थी. हादसे के समय बस में कुल 34 लोग सवार थे. इनमें 9 लोगों की मौत हुई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं.

हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों के नाम

विक्की (37 वर्ष) – पुत्र सेवाराम, निवासी पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश.
राजरॉय (56 वर्ष) – पुत्र द्वारका नाथ रॉय, निवासी जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल.
राजेन्द्र सिंह (48 वर्ष) – पुत्र कुन्दन सिंह, बस चालक, निवासी क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग.
अनुज भंडारी (27 वर्ष) – पुत्र अतर सिंह, परिचालक, निवासी बडुल बवाणी, शिवपुरी, टिहरी गढ़वाल.
पन्नू (55 वर्ष) – पुत्र घुघरू, निवासी मैखण्डी, बारजुला, कीर्तिनगर.
सुशील प्रताप सिलोड़ी (55 वर्ष) – पुत्र ब्रह्मानंद, निवासी गोपेश्वर, चमोली.
दीपक गुप्ता (55 वर्ष) – निवासी मध्य प्रदेश.
विकास गुप्ता – निवासी मध्य प्रदेश.
रोहित कश्यप (35 वर्ष) – निवासी चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश.

हादसे में घायल हुए 25 लोगों की पूरी लिस्ट

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट में घायलों के नाम, उम्र और पते भी दर्ज किए गए हैं. घायलों की सूची इस प्रकार है:

मोहम्मद वहाब अंसारी (22 वर्ष) – पुत्र उस्मान अंसारी, छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड.
प्रत्युष (23 वर्ष) – पुत्र सुभाष, बुढ़ा केशी, खटीमा, ऊधम सिंह नगर.
अभिषेक (28 वर्ष) – पुत्र राजेन्द्र सिंह, मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधम सिंह नगर.
संतोष कुमार (38 वर्ष) – पुत्र नरेश प्रसाद, जहानाबाद, थाना घोसी, बिहार.
राहुल कुमार (24 वर्ष) – पुत्र उपेंद्र कुमार, ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार.
बुधन मुर्मू (50 वर्ष) – पुत्र देवान मुर्मू, ढोड़िया, जिला दुमका, झारखंड.
राजकुमार (32 वर्ष) – पुत्र काली चरण, ग्राम ऊपर मझियारा, जिला दुमका, झारखंड.
नूरजहां (26 वर्ष) – पत्नी विशाल, गुवाहाटी, असम.
आयरा (3 वर्ष) – पुत्री नूरजहां, निवासी गुवाहाटी, असम.
पंकज नेगी (31 वर्ष) – पुत्र पूरन नेगी, धौलतीर, रुद्रप्रयाग.
जतिन (21 वर्ष) – पुत्र जीतपाल, DDA क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली.
वीरेंद्र सिंह (58 वर्ष) – पुत्र मुरली सिंह, हैरन, कर्णप्रयाग.
खुशी भट्ट (19 वर्ष) – पुत्री दीपक भट्ट, जीर कांडा, पिथौरागढ़.
सागर सिंह अनिल दुबे (21 वर्ष) – प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश.
मुन्ना सिंह (28 वर्ष) – पुत्र शंकर सिंह, ऊपर मझियारा, थाना दुमका, झारखंड.
अर्जुन सौरन (34 वर्ष) – पुत्र प्रधान सौरन, ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड.
परेश मरांडी – पुत्र बुधन मरांडी, ग्राम करड़ी, बुढ़कुंडा, जिला दुमका, झारखंड.
आर्यन गुप्ता – पुत्र दीपक गुप्ता, सेडोल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश.
रमेश चंद्र – पुत्र जत्रा मोहन, कोलकाता.
रामा प्रसाद घोष (62 वर्ष) – पुत्र बटु, कोलकाता.
पंकज कंडपाल (42 वर्ष) – पुत्र जगदीश, ब्लॉक कार्यालय, हल्द्वानी, नैनीताल.
आशा पंत (64 वर्ष) – पत्नी भुवन पंत, ब्लॉक कार्यालय, हल्द्वानी, नैनीताल.
अंजू (32 वर्ष) – पत्नी नवीन कुमार, छड़ायल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल.
दर्शन सिंह (46 वर्ष) – पुत्र बच्ची सिंह, हल्द्वानी, नैनीताल.
नवीन (31 वर्ष) – पुत्र कैलाश, हल्द्वानी, नैनीताल.

22 घायलों को AIIMS भेजा गया

आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद 22 घायलों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया था. वहां डॉक्टरों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, पांच घायलों को एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, घायलों का इलाज एम्स ऋषिकेश में किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: टिहरी गढ़वाल: ऋषिकेश-बद्ररीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, गूलर के पास खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत और 26 घायल