देवप्रयाग: रात में अचानक मशाल लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, फिर सरकार के खिलाफ गूंजने लगे नारे, जानें आखिर क्यों फूटा गुस्सा?
Tehri Devprayag Water Crisis: उत्तराखंड के टिहरी जिले में भीषण जल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. हिंसरियाखाल क्षेत्र में ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार और पेयजल विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. लोगों का आरोप है कि कई गांवों में हफ्तों तक पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे महिलाओं और ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं.
ADVERTISEMENT

देवप्रयाग में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण ने निकाला मशाल जुलूश
Uttarakhand Mashal Julus Protest Viral Video: उत्तराखंड के टिहरी जिले में लंबे समय से चली आ रही पानी के समस्या को लेकर गुरुवार हो लोगों का गुस्सा फुट पड़ा. मामला देवप्रयाग विधानसभा के हिंसरियाखाल क्षेत्र में का है. यहां जिला पंचायत सदस्य और देवप्रयाग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हिंसरियाखाल बाजार में देर शाम एक बड़ा मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज करवाया गया. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सरकार और पेयजल विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द पानी के समस्या हो ठीक करने की मांग उठाई.