बंद कमरा...लाठी-डंडे...बेहोशी... केतन के साथ उस रात क्या हुआ? जिंदा बचे दोस्त दिवाकर डिमरी ने बताई पूरी कहानी
Tehri Ketan Lal Murder Case: केतन लाल की मौत के बाद पहली बार उस रात उनके साथ मौजूद घायल दोस्त दिवाकर डिमरी ने पूरी घटना बताई है. उनका दावा है कि दोनों को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया, मोबाइल छीन लिए गए और पूरी रात तड़पने के लिए छोड़ दिया गया. अब इस बयान ने मामले को नया मोड़ दे दिया है.
ADVERTISEMENT

दिवाकर ने बताई केतन की आखिरी रात की दर्दनाक कहानी
Divakar Dimri Statement: टिहरी जिले के प्रतापनगर में केतन लाल की मौत के दो दिन बाद आखिरकार उनका अंतिम विदाई दे दी गई है. उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में गहरा शोक और गुस्सा देखने को मिला है. इस बीच केतन के साथ उस रात मौजूद घायल दोस्त दिवाकर डिमरी ने घटना को लेकर 'न्यूज तक' से बता की है. इस दौरान दिवाकर ने उस खौफनाक रात की दास्तान सुनाई है. उन्होंने बताया कि उस रात बंद कमरे में उनके साथ क्या क्या किया गया.