दलित युवक केतन लाल हत्याकांड में बड़ा एक्शन... पुलिस ने दबोचे 2 और आरोपी, अब तक 4 गिरफ्तार

Tehri Ketan murder case update: टिहरी के चर्चित केतन लाल हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों सचिन पंवार और सुमित प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या चार हो गई है वहीं अनुसूचित जाति आयोग की टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिया है.

ADVERTISEMENT

केतन लाल हत्याकांड में बड़ा एक्शन
केतन लाल हत्याकांड में बड़ा एक्शन
google news

Ketan Lal Murder Case: टिहरी के थाना लंबगांव क्षेत्र में दलित युवक केतन लाल हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के बाद अब तक मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीसरे आरोपी का नाम सचिन पंवार है. 27 साल का सचिन खोलगढ़ वल्ला का रहने वाला है. पुलिस ने उसे गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे चौंधार तिराहा लंबगांव से दबोचा गया.