उत्तराखंड: इस तरीख से शुरू होगा 'टिहरी लेक फेस्टिवल', म्यूजिक नाइट्स, फैशन शो और एडवेंचर स्पोर्ट्स का होगा आयोजन
Tehri Lake Festival : उत्तराखंड के टिहरी में 6 से 9 मार्च तक भव्य लेक फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है जिसकी थीम हिमालयन ओ-2 रखी गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस बार यह महोत्सव जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होकर एक नई पहचान बनाएगा.
ADVERTISEMENT

Tehri Lake Festival (फोटो- utsav.gov)
Tehri Lake Festival 2026: टिहरी झील के किनारे एक बार फिर रौनक लौटने वाली है. यहां आगामी 6 से 9 मार्च तक टिहरी लेक फेस्टिवल आयोजित होने वाला है. इस बार लेक फेस्टिवल की थीम हिमालयन ओ-2 रखी गई है. फेस्टिवल के बारे में इलाके के विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि इस महोत्सव का लक्ष्य राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ ही हिमालय, गंगा, पानी और शुद्ध हवा को बचाने का एक बड़ा संदेश पूरी दुनिया को देना है.