टिहरी: 14 दिन बाद भी नहीं मिला रेशमा का सुराग, 6 अगस्त को हुई थी लापता, परिवार को सता रहा अनहोनी का डर
Tehri Missing Reshma: उत्तराखंड के टिहरी में 28 वर्षीय रेशमा के अचानक लापता होने का रहस्य दो हफ्ते बाद भी बरकरार है. पुलिस जंगलों से लेकर टिहरी झील और जलकुर नदी तक तलाश कर रही है. ड्रोन और SDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है, जबकि मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
ADVERTISEMENT

टिहरी की रेशमा का नहीं मिल रहा सुराग
Reshma Missing Case: उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित लंबगांव क्षेत्र से 6 अगस्त को अचानक गायब हुई रेशमा का दो हफ्ते बीत जाने के बावजूद कोई पता नहीं चल सका है. महिला की सुरक्षित वापसी के लिए स्थानीय पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. हालांकि, लंबे समय से कोई जानकारी न मिलने के कारण पीड़ित परिवार बेहद चिंतित है. इतने दिन बीत जाने के बाद भी रेशमा का कुछ पता नहीं चलने से अब परिवार को किसी अप्रिय घटना का डर सता रहा है.
