टिहरी: 6 अगस्त से लापता रेशमा का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं, झील किनारे मिले सामान ने खड़े किए सवाल
Tehri missing woman: टिहरी के लंबगांव से लापता 28 वर्षीय रेशमा रावत का 11 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला. झील किनारे मिली अनजान चप्पल और दरांती ने मामले को संदिग्ध बना दिया है. विदेश से लौटे भाई ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी जांच की मांग उठाई है.
ADVERTISEMENT

टिहरी में 12 दिन से लापता रेशमा का नहीं मिल रहा सुराग
Tehri Reshma Rawat missing News: उत्तराखंड के टिहरी जिले के लंबगांव इलाके से 6 अगस्त से लापता हुई 28 साल की रेशमा रावत का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. रेशमा के बारे में कोई जानकारी न मिलने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं और उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सता रही है. वहीं, पुलिस और परिजन लगातार रेशमा की तलाश में जुटे हुए हैं. पुलिस की टीमें आसपास के जंगलों, नदी, नालों और झील के आसपास तलाशी अभियान चला रही हैं. पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में तलाश के लिए ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है. इसी बीच रेशमा के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
