देहरादून: चकराता के टाइगर फॉल में बड़ा हादसा, नहाते वक्त ऊपर से गिरा पत्थर और पेड़, महिला समेत दो की मौत

Chakrata Tiger Falls Accident: उत्तराखंड के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट टाइगर फॉल में सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां वॉटरफॉल में नहा रहे लोगों पर अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर और पेड़ गिर पड़े. इस हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

Chakrata Tiger Falls Accident
चकराता टाइगर फॉल में पहाड़ी से गिरा पेड़ और पत्थर (तस्वीर: स्क्रीनग्रैब)
Google CTA

Chakrata Tiger Falls Accident: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगभग 98 किलोमीटर दूरी पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. ये हादसा सोमवार को चकराता स्थित टाइगर फॉल में हुआ. इस घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वॉटरफॉल में और भी लोग मौजूद थे.