कैदियों के लिए नई पहल… जेल में शुरू हुई ‘तिनका पाठशाला’, जानिए उन्हें कैसे मिलेगा इसका फायदा

देश की जेलों में बंद कैदियों के लिए एक नई पहल ‘तिनका जेल पाठशाला’ शुरू की गई है, जिसके जरिए उन्हें रिकॉर्डेड लेक्चर के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य कैदियों के समय को सार्थक बनाना और उनके मानसिक व सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है.

ADVERTISEMENT

तिनका फाउंडेशन की अनोखी पहल
जिला जेल, देहरादून
google news

तिनका तिनका फाउंडेशन ने भारतीय जेलों के कैदियों के लिए 'तिनका जेल पाठशाला' नाम से एक नई शैक्षिक पहल की घोषणा की है. इस पाठशाला के तहत जेलों में बंद कैदियों के लिए विशेष मास्टर क्लास शुरू की गई हैं, ताकि उन्हें रिकॉर्ड किए गए व्याख्यानों के माध्यम से शिक्षा दी जा सके. इस पहल की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज में पत्रकारिता विभाग की प्रमुख और फाउंडेशन की संस्थापक प्रोफेसर वर्तिका नंदा ने की है. इसका मुख्य उद्देश्य कैदियों के खाली समय को ज्ञान से भरना और ऐसी सामग्री उपलब्ध कराना है, जो उनके दैनिक जीवन और समग्र विकास में काम आ सके.