उधम सिंह नगर में गैंगरेप के आरोपियों की सरेआम पिटाई, पुलिस हिरासत में भीड़ ने पीटा, जानें पूरा मामला

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के साथ पुलिस हिरासत में हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है. साक्ष्य जुटाने पहुंचे आरोपियों पर पहले पुलिस कार्रवाई करती दिखी, फिर भीड़ ने भी हमला कर दिया. घटना के बाद पुलिस की भूमिका और कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

ADVERTISEMENT

उधम सिंह नगर में गैंगरेप के आरोपियों की सरेआम पिटाई
उधम सिंह नगर में गैंगरेप के आरोपियों की सरेआम पिटाई
Google CTA

Udham Singh Nagar Police viral video: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की पुलिस हिरासत के दौरान जमकर धुनाई कर दी गई. सरेबाजार हुई इस पिटाई का वीडियो मौके पर मौजूद पत्रकारों के कैमरे में कैद हो गया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी कई सवाल उठने लगे हैं.