कीड़ों वाला खोया और नकली मावा! रक्षाबंधन से पहले उधम सिंह नगर में मिलावटखोरों पर चला प्रशासन का चाबुक
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर कीड़ों से भरा खोया, मिल्क पाउडर और रिफाइंड तेल से बना भारी मात्रा में नकली मावा और मिठाइयां जब्त कीं. प्रशासन ने मौके पर ही इस मिलावटी खाद्य सामग्री को नष्ट करवाकर दुकानदारों पर भारी जुर्माना लगाया और परिसर को सील कर दिया.
ADVERTISEMENT

दूध नहीं, पाउडर और रिफाइंड तेल से बन रही थी बर्फी!
अगर आप भी बाजार से मिठाई खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा संभल जाइए! उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की है, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. बाजपुर तहसील के सुल्तानपुर पट्टी इलाके में जब प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. घर-घर में नकली मावे से मिठाइयां तैयार की जा रही थीं.
