9 बने SDM, 10 बने CO... UKPSC PCS रिजल्ट में किसे मिली कौन सी पोस्ट? देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand PCS Topper List: उत्तराखंड PCS 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी होते ही सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस बार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतिष्ठित पदों पर कब्जा जमाया है. रुद्रपुर की जसमीत कौर ने प्रदेश में टॉप किया, जबकि कई महिलाओं ने SDM और CO जैसे अहम पद हासिल किए.

ADVERTISEMENT

Uttarakhand PCS Topper List
Uttarakhand PCS Topper List
google news

Uttarakhand Pcs Result 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड PCS का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. मैन्स एग्जाम, इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल जांच के बाद अलग अलग सरकारी विभागों के 182 पदों के लिए अभ्यर्थियों का फाइनल सिलेक्शन हुआ है. इसके साथ ही इस एग्जा में सफल हुए सभी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट भी आयोग ने जारी कर दी है. इसके लिस्ट के अनुसार इस बार के परिणामों में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में देखिए किसने किया टाॅप और किसे मिली कौन सी पोस्ट..