चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड: धामी सरकार के 5 साल में शुरू हुए 3 नए मेडिकल कॉलेज, कुल MBBS सीटें बढ़कर हुईं 1700
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन का नया हब बन बनने का दावा. 5 साल में 3 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू हुए और कुल एमबीबीएस सीटें बढ़कर 1700 तक पहुंच गईं.
ADVERTISEMENT

CM पुष्कर सिंह धामी.
उत्तराखंड के 'हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज' स्थापित करने के राज्य सरकार के संकल्प के तहत पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित किए जा चुके हैं. इसके साथ ही, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज भी बनकर तैयार हो चुका है, जहां जल्द ही 100 एमबीबीएस (MBBS) सीटों के आवंटन की अनुमति मिलने की संभावना है. इसके बाद प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों का आंकड़ा और मजबूत हो जाएगा.
