हूं... हूं... हूं... स्कॉर्पियो में हूटर बजाकर बदरीनाथ जा रहे थे यूपी सरकार के मंत्री के बेटे सुरेंद्र, फिर दरोगा अनिल रावत ने गाड़ी रोककर जो किया...देंखें वायरल वीडियो

Minister Manohar Lal Panth Son Challan Viral Video: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ना यूपी सरकार के एक मंत्री के बेटे को भारी पड़ गया. श्रीनगर में पुलिस ने हूटर बजाकर चल रही स्कॉर्पियो को रोक लिया. गाड़ी पर विधायक का बोर्ड लगा था, लेकिन अंदर कोई विधायक मौजूद नहीं था. पुलिस ने मौके पर चालान काटकर हूटर उतरवा दिया.

ADVERTISEMENT

चारधाम यात्रा में मंत्री के बेटे की गाड़ी का काटा चलान
चारधाम यात्रा में मंत्री के बेटे की गाड़ी का काटा चलान
google news

Char Dham Yatra Munnu Kori Son Challan Viral Video: उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा जारी. ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी व्यवस्था संभालने में जुटा हुआ है. इसी क्रम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाए हुए है. यात्रा के दौरान VIP हो या चाहे आम नागरिक को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस किसी को भी नहीं बख्श रही है. ऐसा ही ताजा मामला पौड़ी जिले के श्रीनगर से सामने आया है. यहां उत्तर प्रदेश सरकार के एक राज्यमंत्री के बेटे को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी पर हूटर बजाना और गलत तरीके से बोर्ड लगाना भारी पड़ गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले गाड़ी से हूटर उतरवाया और गाड़ी का चालान भी काट दिया. अब इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आखिर क्या है पूरा मामला और कौन हैं यूपी सरकार के वो मंत्री? चलिए जानते हैं इस खबर में...