उत्तराखंड में कोविड-19 की हुई एंट्री, मिले 2 मरीज, चारधाम यात्रा के लिए बढ़ाई गई सतर्कता

Uttarakhand COVID News: उत्तराखंड में कोविड-19 के दो नए मरीज मिलने के बाद चारधाम यात्रा 2025 के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष जांच और निगरानी के उपाय किए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Uttarakhand COVID News: देशभर में फिर एकबार कोविड-19 की लहर मानो शुरू हो गई है. उत्तराखंड में एक बार फिर कोविड-19 ने दस्तक दे दी है. ऋषिकेश में दो नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है. साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान संक्रमण को रोकने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं जिससे की वहां आने वाले लोगों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े. हालांकि अभी स्थिति काबू में है और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.