उत्तराखंड वन विभाग में हुआ बड़ा घोटाला, 10 का पौधा 100 में खरीद 11.86 लाख के प्रोजेक्ट को 52 लाख का बनाया!

Uttarakhand Forest Scam: उत्तराखंड वन विभाग में मियावाकी पौधरोपण योजना में करोड़ों का घोटाला सामने आया है. 10 रुपये के पौधे को 100 रुपये में खरीदकर 11.86 लाख के प्रोजेक्ट को 52 लाख का बना दिया गया.

ADVERTISEMENT

 उत्तराखंड वन विभाग मियावाकी पौधरोपण घोटाला स्थल की तस्वीर
तस्वीर- न्यूज तक.
Google CTA

Uttarakhand Forest Scam: उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में, जहां हरियाली जीवन का आधार है, वन विभाग का एक बड़ा घोटाला सामने आया है. मियावाकी पौधरोपण के नाम पर 10 रुपये का पौधा 100 रुपये में खरीदा गया, और प्रोजेक्ट की लागत को पांच गुना तक बढ़ा दिया गया. यह खुलासा इतना चौंकाने वाला है कि हर कोई पूछ रहा है क्या वन विभाग हरियाली बचा रहा है या बजट उड़ा रहा है? आइए, इस मामले की सच्चाई जानते हैं.