धू-धू कर जल रहे हैं उत्तराखंड के जंगल... 2 महीने में गढ़वाल से कुमाऊं तक दर्ज की गई 398 घटनाएं, वन विभाग की बढ़ी टेंशन
Uttarakhand Forest Fire Incidents : उत्तराखंड के जंगलों में वनाग्नि का तांडव लगातार जारी है. पिछले कुछ महीनों में राज्यभर में आग की सैकड़ों घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे भारी मात्रा में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है. वन विभाग की ताजा रिपोर्ट में गढ़वाल और कुमाऊं से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में 15 फरवरी से 26 मई 2026 के बीच जंगल में आग की 398 घटनाएं की गई दर्ज
Uttarakhand Forest Fire News: उत्तराखंड के जंगलों में इन दिनों आग का भयानक तांडव देखने को मिल रहा है. कई इलाकों में यहां हरे-भरे जंगलों में आग लग रही है. धू-धू कर जल रहे जंगलों से वन संपदा के नष्ट होने के साथ ही अब यहां रहने वाले जंगली जानवाराें के अस्तित्व पर भी संकट मंडराने लगा है. इस बीच अब आग की इन घटनाओं के लेकर उत्तराखंड वन विभाग ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं. इन आंकड़ाें के अनुसार में प्रदेश में बीते कुछ महीनों के अंदर आग लगने की सैकड़ों घटनाएं दर्ज की गईं. इसके कारण सैकड़ों हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर खाक हो गया. लगातार आग लगने की इन घटनाओं ने वन विभाग और पर्यावरण प्रेमियों को चिंता में डाल दिया है.