Uttarakhand helicopter crash: उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, 200 फीट खाई में गिरा हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 की मौत

Uttarakhand helicopter crash: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार को अचानक एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. हादसे को लेकर सीएम धामी जांच के आदेश दे दिए हैं.

ADVERTISEMENT

उत्तरकाशी में गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
उत्तरकाशी में गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
Google CTA

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगनानी क्षेत्र के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Uttarakhand helicopter crash) हो गया है. जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल सात यात्री सवार थे. सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और राहत कार्य जारी है. हादसे को लेकर अब सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जांच के निर्देश दे दिए हैं.