अब शादी-ब्याह में नहीं चलेगी शराब, जोशीमठ के इन गांवों ने लिया बड़ा फैसला, नियम तोड़ा तो देना होगा जुर्माना
Alcohol Free Villages in Uttarakhand : जोशीमठ के सीमांत गांवों में महिलाओं की पहल से शुरू हुई शराबबंदी अब जनआंदोलन बन चुकी है. दो दर्जन से ज्यादा गांवों ने सामाजिक कार्यक्रमों में शराब पर पूरी तरह रोक लगा दी है. नियम तोड़ने पर 21 से 51 हजार रुपये तक का जुर्माना तय किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.
ADVERTISEMENT

Joshimath Shrab Bandi (सांकेतिक तस्वीर)
Joshimath Shrab Bandi News: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में इन दिनों एक बड़ा सामाजिक बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां शराबबंदी की मुहिम जंगल की आग की तरह फैल रही है. बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर के पास एक छोटे से गांव लामबगड़ से शुरू हुई ये अनूठी पहल अब पूरे क्षेत्र का संकल्प बन चुकी है. अब तक दो दर्जन से अधिक गांवों ने एक सुर में फैसला लिया है कि वे अपने सार्वजनिक और सामाजिक कार्यक्रमों को पूरी तरह नशामुक्त रखेंगे और शराब का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे.