Uttarakhand Chunav: विधानसभा चुनाव से पहले BJP को झटका, सीएम धामी के क्षेत्र में हारी भाजपा

उत्तराखंड के तीन निकाय चुनाव नतीजों ने सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी को तीन में से केवल एक सीट पर निर्विरोध जीत मिली, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मार ली। मुख्यमंत्री धामी के क्षेत्र चंपावत में मशहूर गायक पवनदीप राजन के जीजा ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया।

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Uttarakhand Local Body Election: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए तीन नगर निकायों के चुनाव परिणाम सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं लेकर आए हैं. गुरुवार को घोषित हुए नतीजों में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है. पार्टी तीन अध्यक्ष पदों में से केवल एक सीट ही जीत सकी. बाकी दो महत्वपूर्ण सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज कर भाजपा के गणित को बिगाड़ दिया है.