उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, 18 यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी

Uttarakhand: उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास बस अलकनंदा नदी में गिर गई. इस हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने की खबर है.

ADVERTISEMENT

 Badrinath Highway Accident
Badrinath Highway Accident
Google CTA

उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया. इस हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने की खबर है.

क्या हुआ?

रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर इलाके में टेंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा. यह घटना बद्रीनाथ हाईवे पर हुई. जैसे ही दुर्घटना की खबर मिली, बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया.

कितने यात्री और क्या स्थिति?

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता, आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर में 18 लोग सवार थे. गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे के अनुसार, इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और युद्धस्तर पर बचाव कार्य चला रही हैं. नदी में गिरे वाहन से अन्य यात्रियों को निकालने का प्रयास जारी है. इस हादसे से जुड़ी और जानकारी का इंतजार है.