उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, आरक्षण को लेकर स्थिति साफ न होने के चलते लिया फैसला

Uttarakhand Panchayat Election 2025: राज्य सरकार द्वारा आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न कर पाने पर उत्तराखंड हाई कोर्ट ने 2025 के पंचायत चुनावों पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है. चुनाव आयोग की अधिसूचना पर भी कोर्ट ने स्टे ऑर्डर दे दिया है.

ADVERTISEMENT

Uttarakhand High Court
उत्तराखंड हाई कोर्ट (फाइल फोटो)
google news

Uttarakhand Panchayat Election 2025: उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनाव 2025 पर फिलहाल विराम लग गया है. राज्य सरकार की ओर से पंचायत आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट न कर पाने के कारण हाई कोर्ट (Uttarakhand High Court) ने चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. आपको बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की थी.