हाईकोर्ट ने उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर पहले लगाई थी रोक, अब आया नया फैसला

Uttarakhand Panchayat Election Update: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हटा दिया है. कोर्ट ने चुनाव आयोग को तीन दिन बाद नया कार्यक्रम जारी करने का आदेश दिया है.

ADVERTISEMENT

Uttarakhand Panchayat Election 2025 – High Court Lifts Ban
उत्तराखंड हाईकोर्ट (फाइल फोटो)
google news

Uttarakhand Panchayat Election Update: नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है, जहां उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हटा दिया है. यह फैसला ग्रामीण इलाकों में चुनाव की राह आसान कर सकता है, लेकिन इसके साथ ही कई सवाल भी उठ खड़े हुए हैं. शुक्रवार को हुई सुनवाई के बाद यह फैसला आया, जिससे अब चुनाव की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है. कोर्ट ने चुनाव को लेकर नया कार्यक्रम भी जारी करने का आदेश दिया है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला और आज सुनवाई में क्या-क्या हुआ?