कंधे से बैज उतारा, इस्तीफा लहराया... जंतर मंतर प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले उत्तराखंड पुलिस के सिपाही शेर सिंह नौकरी से बर्खास्त
Uttarakhand Police Constable Sher Singh News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बैज उतारकर इस्तीफा लहराने वाले उत्तराखंड पुलिस के सिपाही शेर सिंह पर आखिरकार बड़ा एक्शन हो गया. विभागीय जांच में गंभीर अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि के बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. जानिए पूरा मामला और कार्रवाई की वजह.
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड पुलिस ने सिपाही शेर सिंह को नौकरी से किया बर्खास्त
Uttarakhand Police Constable Sher Singh: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन से चर्चा में आए उत्तराखंड पुलिस के सिपाही शेर सिंह पर विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है. शेर सिंह ने प्रदर्शन के दौरान मंच से अपनी वर्दी का बैज उतारकर और नौकरी से इस्तीफे का कागज लहराया था. अब विभाग ने अनुशासन और सेवा आचरण के तय पैमानों को तोड़ने के कारण उन्हें नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
