उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान', CM धामी ने किया 11 प्रमुख कार्यक्रमों का ऐलान
उत्तराखंड में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलेगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11 प्रमुख कार्यक्रमों की घोषणा की.
ADVERTISEMENT

Uttrakhand news : उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर 'सेवा संकल्प अभियान' आयोजित करने जा रही है. यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. सचिवालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान का आधिकारिक ऐलान किया.
