उत्तराखंड में 2 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी, 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. कई इलाकों में बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है. अब मौसम विभाग ने 2 सितंबर के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश की आशंका को देखते हुए नैनीताल प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है.

ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में 2 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी (फाइल फोटो)
उत्तराखंड में 2 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी (फाइल फोटो)
Google CTA

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है. बारिश के चलते राज्यभर में कई नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं, अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है, जिसके मुताबिक 2 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए नैनीताल के जिलाधिकारी ने 2 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है.