उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर, देहरादून समेत इन 7 जिलों में रेड अलर्ट, देखें पूरी लिस्ट
Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में मानसून अब खतरनाक रूप ले चुका है. मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली, भूस्खलन और जलभराव का खतरा बना रहेगा. सफर करने से पहले अपने जिले का ताजा मौसम अपडेट जरूर जान लें.
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई टेंशन
Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार अब डराने लगी है. मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे सूबे के कई हिस्सों के लिए बेहद भारी गुजर सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून ने राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर महा-अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक नदी-नाले उफान पर हैं. बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में 200 मिलीमीटर से भी ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की जा चुकी है. अगर आप भी अगले एक-दो दिनों में उत्तराखंड के पहाड़ी या मैदानी इलाकों में सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं और मौसम की इस ताजा अपडेट को जरूर पढ़ लें.
