'मैं जल्द लौट आऊंगी मां...' बबीता पांडे ने घर से निकलते समय कही थी ये बात, अब 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
Babita Pandey Missing: उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रैक से 29 तारीख से लापता रामनगर की बबीता पांडे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. रेस्क्यू टीमें गोई झील के पास लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. इस बीच बबीता की मां भी बेटी की तलाश में रथल गांव पहुंच गई हैं.
ADVERTISEMENT

बबीता पांडे मां पहुंची रथल गांव
Uttarkashi Babita Pandey Missing News: उत्तरकाशी जिले में स्थित दयारा बुग्याल ट्रेक से 29 तारीख से लापता बबीता पांडे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बबीता अपने दो साथियों के साथ रथल गांव पहुंची थी और इसके बाद दयारा की ट्रैकिंग के लिए गोई नामक बेस कैंप में रुकी थी. इसी के बाद से वो रहस्यमय तरीके से गायब है. स्थानीय प्रशासन-पुलिस की टीम के साथ कई सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूरे दयारा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में बबीता की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके सफलता हाथ नहीं लगी है.