उत्तरकाशी: बारिश और भारी बर्फबारी के कारण फंसे 136 पर्वतारोही-ट्रैकर, मौसम साफ होते ही शुरू होगा एयर रेस्क्यू
Uttarkashi News: उत्तरकाशी के ऊंचे हिमालयी इलाकों में अचानक मौसम बिगड़ने, लगातार बारिश और भारी बर्फबारी के कारण 136 पर्वतारोही अलग-अलग बेस कैंपों में फंस गए हैं. हालांकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. आज सोमवार को हेलीकॉप्टर से हवाई जायजा लेने के बाद उन्हें सुरक्षित निकालने का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

उत्तरकाशी में फंसे 136 पर्वतारोहियों को निकालने की तैयारी
Uttarkashi Trekker Rescue News: उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम अचानक खराब हो गया है. लगातार बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के चलते पर्वतारोहण और ट्रैकिंग अभियान प्रभावित हुए हैं. अलग-अलग रूट पर गए 136 पर्वतारोही और ट्रेकर्स फिलहाल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुके हुए हैं. राहत की बात है कि प्रशासन का सभी टीमों से संपर्क बना हुआ है और सभी सुरक्षित हैं.
