Uttarkashi: बीमार युवक को डंडी-कंडी पर लेकर निकले ग्रामीण, फिर 14 किलोमीटर का सफर ऐसे किया तय, देखें VIDEO
उत्तरकाशी के सीमांत गांव लिवाड़ी से फिर सामने आई पहाड़ के दर्द की तस्वीर. बीमार युवक को 14 किलोमीटर डंडी-कंडी पर उठाकर लाया गया अस्पताल. सड़क निर्माण में देरी, ठेकेदार के ब्लैकलिस्ट होने और खराब मौसम के बीच पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल का बयान भी सामने आया है. पढ़िए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

बीमार युवक को डंडी-कंडी में बैठकर 14 किमी का सफर किया तय
Uttarkashi Liwari Village Viral Video: उत्तरकाशी जिले के सीमांत विकासखंड मोरी के लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की मुश्किल एक बार फिर सामने आई. गांव के 27 वर्षीय नवीन पुत्र चैन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई. गांव तक वाहन पहुंचने का रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल ले जाने का फैसला किया. इसके बाद करीब 14 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर जखोल रोड हेड तक पहुंचे. वहां से निजी वाहन की मदद से नवीन को सीएचसी मोरी लाया गया. अस्पताल में डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. इस घटना ने दूरस्थ गांवों में आपात स्थिति के दौरान होने वाली परेशानी को फिर सामने ला दिया.
