पौड़ी: कौन हैं मरोड़ा की युवा ग्राम प्रधान वीरा रावत… जानिए बुजुर्ग संग उनका विवाद, वायरल वीडियो और थाने में पैर छूकर माफी की पूरी कहानी!

Uttarakhand Gram Pradhan Veera Rawat controversy: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में युवा ग्राम प्रधान वीरा रावत और एक बुजुर्ग के बीच विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा बना हुआ है. पहले हाथ पकड़ने और अभद्रता का आरोप लगा, फिर थाने में बुजुर्ग द्वारा पैर छूकर माफी मांगने का वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद इंटरनेट पर बहस और ट्रोलिंग तेज हो गई. जानिए क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Uttarakhand Gram Pradhan Veera Rawat controversy
Uttarakhand Gram Pradhan Veera Rawat controversy
google news

Pauri Garhwal Gram Pradhan Veera Rawat Video: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक युवा महिला ग्राम प्रधान बिरमा रावत और बुजुर्ग के बीच का विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. पहले वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति और ग्राम प्रधान के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है. दावा है कि वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा ग्राम प्रधान के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए भी देखा जा सकता है. आरोप है कि इस दौरान बुजुर्ग व्यक्ति ने उनका हाथ पकड़कर खींचा और अभद्र व्यवहार किया. मामला जब पुलिस थाने तक पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बात हुई. लेकिन यहां मामला तब और बिगड़ गया जब पुलिस थाने में बुजुर्ग ने युवा प्रधान के पैर छूकर माफी मांग ली, जिसका वीडियो और फोटो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बिरमा का कहना है कि इसके बाद से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. क्या है पूरा मामला चलिए विस्तार से सिलसिलेवार जानते हैं इस खबर में.