इंटरनेट बंद, गांव बना छावनी... विकासनगर में हिंदू युवक की मौत के बाद बवाल, इस वजह से शुरू हुआ था विवाद
Bairagiwala village news: उत्तराखंड के विकासनगर के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. एक युवक की मौत के बाद गांव में तनाव फैल गया. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, जबकि इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

विकासनगर में हिंसक झड़प में युवक की मौत
Vikas Nagar Violence: विकासनगर के बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प ने अब एक बड़ा रूप ले लिया है. इस घटना में एक हिंदू युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों के ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर जबरदस्त हंगामा किया. स्थिति को बिगड़ता देख प्रशासन ने इलाके में एहतियातन इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद कर दी है. मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.