खेत में पानी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा... फिर लाठी-डंडों से हमला, जानें BJP नेता विनोद की मौत के बाद अब तक क्या-क्या हुआ

Bairagiwala Murder Case: उत्तराखंड के देहरादून जिले के बैरागीवाला गांव में खेत की सिंचाई के पानी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. बीजेपी नेता विनोद कुमार की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कई अन्य की तलाश जारी है.

ADVERTISEMENT

बीजेपी नेता की मौत के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बीजेपी नेता की मौत के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
google news

Vikasnagar Vinod Kumar Murder Case: विकासनगर के सहसपुर के बैरागीवाला में शनिवार की शाम बड़ा बवाल हो गया. यहां खेत में पानी चलाने के मामूली विवाद ने एक बड़े खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. सिंचाई को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुए झगड़ा में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में एक स्थानीय बीजेपी नेता विनोद कुमार बुरी तरह घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. विनोद कुमार की मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में लोगों का गुस्सा भड़क उठा. इसके बाद बैरागीवाला समेत आसपास के इलाकों में लोगों ने भारी हंगामा शुरू कर दिया.