2400 से...8 लाख फॉलोअर्स! कौन हैं जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से रातों-रात फेमस हुए अभिनव बिष्ट?

19 साल के अभिनव बिष्ट जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान बनाई गई अपनी रील्स से रातों-रात इंटरनेट स्टार बन गए. उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 2,400 से बढ़कर 8 लाख के पार पहुंच गए और वीडियो पर 160 मिलियन तक व्यूज आए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

सोशल मीडिया की दुनिया में कब किसकी किस्मत बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ 19 साल के युवा क्रिएटर अभिनव बिष्ट के साथ. इंस्टाग्राम पर 'Isaac IRL' के नाम से मशहूर अभिनव ने अपनी रील्स के जरिए इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. 'न्यूज तक' के साथ खास बातचीत में अभिनव ने अपनी इस अचानक मिली सफलता और संघर्ष की कहानी साझा की.