कौन हैं मणिका राणा... जिनके जंतर-मंतर जाने पर वायरल हुई पद से हटाने की खबर, खुद बताई पूरी सच्चाई?
जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के बाद उत्तराखंड की मणिका राणा को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल हुए. कहा गया कि प्रदर्शन में शामिल होने के कारण उन्हें भाजयुमो के पद से हटा दिया गया. अब मणिका राणा ने सामने आकर पूरे मामले पर अपनी सफाई दी और वायरल दावों की सच्चाई बताई.
ADVERTISEMENT

पद से हटाए जाने की खबरों पर मणिका राणा का बड़ा बयान Photo : ANI (Screengrab)
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन में हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया. प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही देश के अलग-अलग राज्यों से भी लोग इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे. इस दौरान प्रोटेस्ट में अगल अलग राजनीतिक दलों से के साथ ही NDA से भी जुड़े कुछ लोगों के भी इसमें शामिल होने की बात सामने आई थी. ऐसे ही एक खबर उत्तराखंड के टिहरी से समाने आई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर BJP से जुड़े भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की पूर्व मंडल अध्यक्ष मणिका राणा को लेकर कई तरह के दावे वायरल हो रहे हैं. इसमें कहा जा रहा है कि मणिका राणा को जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में शामिल होने की वजह से उन्हें पार्टी के पद से हटा दिया गया. अब इन सब दावों के बीच अब खुद मणिका राणा सामने आई हैं.
