BCA-MCA की पढ़ई, IT कंपनी में जॉब...कौन हैं पौड़ी के साहिल, जो अपनी बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 6 KM पैदल चले, जानिए उनकी पूरी कहानी
Pauri Viral Video: पौड़ी के कमलिया पल्ला गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें साहिल अपनी बीमार पत्नी काजल को कंधे पर उठाकर सड़क तक ले जाते दिख रहे हैं. सड़क और स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में करीब 6 से 7 किलोमीटर पैदल चलने के बाद साहिल ने मुख्यमंत्री धामी से मदद की गुहार लगाई.
ADVERTISEMENT

पत्नी को कंधे पर उठाकर 6 KM चले साहिल
Kamaliya Palla Village Viral Video: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे दावों के बीच पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक के कमलिया पल्ला गांव का एक वीडियो व्यवस्था की जमीनी हकीकत दिखा रहा है. गांव के रहने वाले साहिल की पत्नी काजल को अचानक तेज बुखार आ गया. गांव में न अस्पताल है और न ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जबकि सड़क संपर्क भी नहीं है. ऐसे में साहिल अपनी पत्नी को कंधे पर उठाकर सड़क तक ले जाने को मजबूर हुए. उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
