चमोली: तमक नाले का रौद्र रूप, देखते ही देखते बह गया नया पुल, देखें Video
ADVERTISEMENT
Chamoli Tamak Nala Bridge Video: चमोली में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया. इस दौरान लोहे का नया पुल बह गया, जिससे मलारी गांव से आगे आवाजाही बंद हो गई.
Chamoli Tamak Nala Flood Video: चमोली जिलें में में रुक-रुक कर हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है. सोमवार की दोपहर क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद तमक नाला अचानक भयानक उफान पर आ गया. नाले में आए इस अचानक सैलाब ने तबाही मचा दी, जिससे क्षेत्र में BRO द्वारा बनाया जा रहा लोहे का नया पुल पूरी तरह बह गया है.
