पत्नी के भागने से टूटा पति... हरिद्वार में मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस के सामने करने लगा ये जिद
ADVERTISEMENT
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक टावर पर जा चढ़ा. युवक की पत्नी उत्तर प्रदेश के किसी अन्य युवक के साथ भागकर हरिद्वार आ गई थी, जिसके बाद से वह बेहद आहत और गुस्से में था.
हरिद्वार जिले के शिवालिक नगर में एक युवक टावर पर जा चढ गया. उसके इस तरह अचानक टावर पर चढ़ जाने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ और वह अभी भी टावर पर ही डटा रहा. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
