कर्णप्रयाग–नैनीसैंण मार्ग पर भरभराकर टूटा पहाड़, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, देंखें VIDEO
ADVERTISEMENT
Karnprayag landslide video: चमोली के कर्णप्रयाग–नैनीसैंण मोटर मार्ग पर अचानक पहाड़ दरक गया और विशाल चट्टानें सड़क पर गिरने लगीं. घटना का वीडियो सामने आया है. राहत की बात यह रही कि उस समय सड़क पर कोई वाहन मौजूद नहीं था.
Karnprayag Landslide Viral Video : उत्तराखंड के चमोली जिले में कर्णप्रयाग–नैनीसैंण मोटर मार्ग पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर सड़क पर आ गिरा. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह विशाल चट्टानें तेज़ी से टूटकर सड़क पर गिर रही हैं. राहत की बात यह रही कि जिस समय पहाड़ दरका, उस वक्त सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था. इससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद संबंधित अधिकारी मार्ग की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
